2000 वर्ष पुरानी क्रूर दास प्रथा के प्रमाण - World Media

Breaking

2000 वर्ष पुरानी क्रूर दास प्रथा के प्रमाण

2000 वर्ष पुरानी क्रूर दास प्रथा के प्रमाण

#Evidence of 2000 year old cruel slavery system

रोम । इटली के पोम्पई शहर के पास खुदाई में पुरातत्व विदों को खुदाई में एक जेल मिली है।इस जेल में एक बेकरी का कक्ष मिला है।इस कक्ष में बड़ी-बड़ी चक्किया लगी हुई थी। इन चक्कियों को चलाने का काम पशुओं की जिम्मे था। वहीं बेकरी के अंदर जो छोटी पीसने वाली चक्कियाँ लगी थी।उसे दास चलाते थे। जिस कमरे में दासों को रखा जाता था। उस कमरे के ऊपर छोटी छोटी सी खिड़कियां बनी हुई थी। जिन पर लोहे के जाल था। खोजकर्ताओं का कहना है कि यहां पर गुलामो की आंखों पर पट्टियां बांधकर अनाज पीसने का काम कराया जाता था। इस बेकरी में तीन कंकाल भी खोजकर्ताओं को मिले हैं। खोजकर्ताओं के अनुसार 2000 वर्ष पहले माउंटवैसुवियस में विस्फोट से पोम्पई शहर तबाह हो गया था। पुरातत्व पार्क के निदेशक ग्रेबियल जुटेगल ने बताया, यह कि ऐसी जगह है। जिसे देखकर आप क्रूर दास प्रथा की केवल कल्पना कर सकते हैं।


#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #world,

Pages