भाभी पर आया देवर का दिल, छठ पर घर आए चचेरे भाई ने गोली से उड़ाया - World Media

Breaking

भाभी पर आया देवर का दिल, छठ पर घर आए चचेरे भाई ने गोली से उड़ाया

भाभी पर आया देवर का दिल, छठ पर घर आए चचेरे भाई ने गोली से उड़ाया

#Brother-in-law's heart fell on sister-in-law, cousin who came home on Chhath shot him dead

बिहार के मुंगेर जिले में अवैध संबंध के चलते एक युवक की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी भाभी यानी आरोपी चचेरे भाई पर दिल आ गया था। वो उसे पहले भगाकर भी ले जा चुका था। छठ पर जब दोनों लोग गांव आए तो झगड़ा हो गया। अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने वाले चचेरे भाई की आरोपी ने गोली मारकर हत्यार कर दी।

वारदात गुरुवार को असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप हुई। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने की सूचना पर मृतक के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश रंजन दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक की पहचान चौरगांव निवासी पद्दू बिंद के 28 वर्षीय पुत्र जगदेव बिंद के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई अनिल बिंद ने दो गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जगदेव का अनिल की पत्नी यानी भाभी के साथ अवैध संबंध था। पूर्व में वह उसे दो बार ले कर भगा ले गया था। जगदेव और अनिल दोनों पंजाब में मजदूरी का करते थे। एक सप्ताह पहले ही छठ पूजा मनाने के लिए वे पंजाब से गांव आए हुए थे।

वारदात से पहले गांव में अनिल और जगदेव की बीच तू-तू मैं-मैं हुई। गुरुवार सुबह जगदेव जब बाल कटाने जा रहा था तभी रास्ते में अनिल ने उस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #bhabhidewarloves, #uttarpradesh, #crime,

Pages