स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का बड़ा खेल, हुआ खुलासा - World Media

Breaking

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का बड़ा खेल, हुआ खुलासा

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का बड़ा खेल, हुआ खुलासा

#A big game of prostitution was going on in the name of spa centre, revealed

Highlights :
  • स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का खेल
  • कालोनियों में खुले हैं स्पा सेंटर बहुत बड़ा नेटवर्क है, इनका

जबलपुर में इन दिनों स्पा सेंटर के नाम पर खुला देह व्यापार का खेल चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इन स्पा सेंटर में बाड़ी मसाज एवं फिजियो थैरपी के नाम पर लोगों को शरीर परोसे जा रहे है। सबसे बड़ी बात कई स्पा सेंटर में सूत्रों के अनुसार नेपाल और दुसरे प्रदेशों से महिलाएं एवं लड़कीयों को बुलवाकर इस काम में लगाया गया है। जहां उनके रूकने की व्यवस्था भी की जाती है।

नहीं है इनका पुलिस वेरिफिकेशन

यहां कार्य करने वाली महिलाओं एवं लड़की जो की नेपाल एवं मद्रास एवं जबलपुर से बाहर की लड़कियां हैं, सूत्रों के अनुसार इन स्पा सेंटर में हास्टल में रहने वाली लड़कियां भी कार्य कर रही है। लेकिन इन लड़कियों का किसी प्रकार का कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है। जबकि नियमानुसार इन का जो भी जबलपुर के बाहर से आकर यहां कार्य करता है उसकी जानकारी संबंधित थाने में देना जरूरी है।


फिजियोथेरेपी के नाम पर भी इन सेंटरों में होता है देह व्यापार

कई स्पा सेंटर में फिजियोथैरेपी की भी सुविधा का लिखा हुआ है। जहां पर फिजियोथेरेपी के नाम पर भी लड़कियां एवं महिलाएं सूत्रों के अनुसार देव व्यापार करती हैं। जबकि नियमानुसार फिजियोथैरेपी सेंटर की जांच समय-समय पर होना चाहिए क्योंकि इसके लिए फिजियोथेरेपिस्ट की डिग्री आवश्यक है।


एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर होता है देह व्यापार

इन स्पा सेंटर में बाकायदा 40 मिनट बॉडी मसाज के नाम पर 1500 से 1000 रुपए लिए जाते हैं। उसके बाद कस्टमर से एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर शरीर परोसा जाता है। जिसमें एक्स्ट्रा सर्विस में ऊपर से 10से 2000 पर यह पुरा खेल होता है।


संबंधित थाने भी कभी नहीं करते जांच

जिस थाना अंतर्गत यह स्पा सेंटर खुले वहां के थाने भी कभी इन स्पा सेंटर की जांच नहीं करते जबकि यहां बकायदा सूत्रों के अनुसार अगर जांच की जाये तो यहां शराब एवं अन्य चीजें भी बरामद हो सकती है। इस संबंध में जब सीएच एम ओ डॉ संजय मिश्रा से बात की गई तो उनका जवाब था डॉ, संजय मिश्रा (सी एच एम ओ ) फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए FTB का कोर्स और सर्टिफिकेट के साथ मशीनें होना आवश्यक है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्यवाही हमारे द्वारा की जायेगी

#khushitimes, #latestnews, #todeynews,

Pages