लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी को दी खौफनाक मौत, दृष्यम फिल्म देखकर बनाया ये प्लान - World Media

Breaking

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी को दी खौफनाक मौत, दृष्यम फिल्म देखकर बनाया ये प्लान

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी को दी खौफनाक मौत, दृष्यम फिल्म देखकर बनाया ये प्लान

#A lover living in a live-in relationship was given a horrific death, this plan was made after watching the movie Drishyam

काशीपुर : बुधवार शाम काशीपुर के एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बाजपुर में हुए करन मंडल हत्याकांड का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि मृतक करन मंडल चार वर्ष से प्रेमिका संजना से प्रेम प्रसंग में था। दो साल से वह संजना के साथ किराए के घर में पति-पत्नी की तरह रह रहा था। उनके साथ संजना के माता-पिता भी उसी घर में रह रहे थे। घर के भीतर ही संजना और उसके माता-पिता ने बड़ी प्लानिंग के तहत करन का कत्ल कर दिया था।

शराब के नशे में था करन, उतारा मौत के घाट

बताया कि 6 नवंबर को करन मंडल अत्यधिक शराब के नशे में था। वह संजना के साथ हाथापाई करने लगा था। शोर सुनकर पिता विनोद और मां रमावती ने संजना के साथ मिलकर करन मंडल को पीटा और उसका गला दबा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #crime,

Pages