भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा जारी विजय संकल्प अभियान 2023 हेतु मीडिया दिग्दर्शिका का जबलपुर में हुआ विमोचन

#Media guide for Vijay Sankalp Abhiyan 2023 released by BJP State Media Department was released in Jabalpur.
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा जारी मीडिया दिग्दर्शिका विजय संकल्प पत्रिका का विमोचन राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि के करकमलों से नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता शशिकान्त शुक्ला की उपस्थिति में पत्रकार मित्रो के समक्ष संभागीय मीडिया सेंटर होटल श्री राधा में किया गया।राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा संकलित और प्रसारित यह दिग्दर्शिका सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगी।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू ने बताया मीडिया दिग्दर्शिका में भाजपा संगठन, भाजपा मप्र के इतिहास, प्रदेश मीडिया सेंटर, संभागीय मीडिया सेंटर, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया विभाग, संभाग एवँ जिला की जानकारी, विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा प्रत्याशी की जानकारी, जनआशीर्वाद यात्रा, मध्यप्रदेश अंचल की जानकारी, मप्र की विकास गाथा, मध्यप्रदेश 2003 के पहले और 2023 के मप्र की तुलना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी कुमार नीरज, सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
#khushitimes, #BJP, #politics, #jabalpur,latestnews, #todeynews,