गाजा में 14 हजार मौतों के बाद इजराइली हमले बंद...4 दिन का सीजफायर शुरू - World Media

Breaking

गाजा में 14 हजार मौतों के बाद इजराइली हमले बंद...4 दिन का सीजफायर शुरू

गाजा में 14 हजार मौतों के बाद इजराइली हमले बंद...4 दिन का सीजफायर शुरू

#Israeli attacks stop after 14 thousand deaths in Gaza...4-day ceasefire begins

येरूशलम। गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजराइल ने युद्ध के 49वें दिन के बाद से शुक्रवार से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक घड़ी में 7 बजते ही इजराइल ने गाजा में हमले बंद कर दिए हैं। कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास युद्ध विराम के लिए राजी हुए थे। समझौते के तहत हमास ने बंधक बनाए गए 13 लोगों को 39 फिलिस्तीनियों के बदले रिहा किया। हमास की तरफ से रिहा होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हमास लड़ाके 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 4 दिन के सीजफायर के दौरान 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों को छोडऩे पर सहमति बनी है। हमास ने समझौते में अल-शिफा अस्पताल खाली करने की भी शर्त रखी थी, जिसे इजराइल ने मानने से इनकार कर दिया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास हर 3 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 1 बंधक को छोड़ेगा।

इस बीच, इजराइली सेना ने हमास नेवी के कमांडर अमर अबु जलाला सहित कई लड़ाकों को मार गिराया। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सीजफायर से पहले सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- जब युद्ध दोबारा शुरू होगा, तब हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। ये जंग अभी करीब 2 महीने और चलेगी। हमारा लक्ष्य हमास को पूरी तरह से मिटाना है। सीजफायर के दौरान हम हमास के ठिकानों का पता लगाकर, खुद को और तैयार करेंगे। वहीं, गुरुवार को इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल की तरफ 50 रॉकेट दागे। इनमें से 20 लेबनान में ही गिर गए। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई ठिकाने तबाह किए। हिजबुल्लाह हमास के हमले के एक दिन बाद यानी 8 अक्टूबर से इजराइल में हमले कर रहा है।

#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #india, #world, #hamasisrealwar,

Pages