प्रियंका गांधी इंदौर में भाजपा पर बरसी, कहा मोदी जी ने 10 साल में किया क्या, भाजपा ने कौन सा विश्वविद्यालय खोल दिया

#Priyanka Gandhi lashed out at BJP in Indore, said what did Modi ji do in 10 years, which university did BJP open?
कांग्रेस नेत्री तथा एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को इंदौर में भाजपा को जमकर आढ़े हाथों लिया। उन्होंने मंच से गरजते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार और मोदी जी ने आखिर 10 सालों में मध्य प्रदेश के लिए किया क्या है। एक भी विश्वविद्यालय खोला हो तो बताएं। अब वक्त आ गया है कि जनता इनकी अपेक्षा और उदासीनता का हिसाब ले।प्रियंका गांधी ने यहां रोबोट चौराहे पर mr9 में आम सभा को संबोधित करते हुए कहां कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर पहुंची। उन्होंने एमआर-9 स्थित रोबोट चौराहे पर आमसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रियंका ने इंदौर और इंदौर के खानपान की तारीफ की। प्रियंका ने खजराना गणेश की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में इंदौर के योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच मालवा के पठार पर बसा इंदौर है। मुझे यहां आकर गर्व हो रहा है। यहां की जनता मेहनती है। मददगार है। आप सबने इसकी मिसाल को रोना के समय दिखाई, जब पूरे देश में आपका शहर मिसाल बना। यहां एक बार पहले आने का मौका मिला था था, उस समय यहां के खानपान और यहां के लोगों से मिलने का मौका मिला।
जनता बना रही है इंदौर को एजुकेशन हब
अगर इंदौर एजुकेशन का हब है तो यहां की सरकार ने नहीं बनाया है, ये आप खुद अपने बल पर कर रहे हैं, जबकि सरकार को करना चाहिए। कमल नाथ ने जो फ्लाई ओवर शुरू करवाया था, वो अभी तक अधूरा पड़ा है।22 हजार में से 22 घोषणाएं भी पूरी नहीं
प्रियंका गांधी ने कहां कि चुनाव आया तो गैस सिलेंडर का भाव कम कर दिया। इस सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की। इनमें से 22 घोषणाएं भी पूरी नहीं की। दीवाली का मौसम आ रहा है। पहले विश्व कप चल रहा था तब मोदीजी कहते थे कि सचिन की पहली सेंचुरी होगी या प्याज की। आज विश्व कप चल रहा है। आज कोहली का शतक हो गया और प्याज का भी, लेकिन मोदीजी कुछ नहीं कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा, मोदीजी ने कहा कि कांग्रेसियों का खून खराब है। मोदीजी ने लैब कब से खोल ली, जो खून का टेस्ट करने लगे। जनता को खून से कोई मतलब नहीं है. जनता को मतलब है शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से है।#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #chhattisgadh, #priyankagandhi