सीमा हैदर ने क्यों जताई एक बार और शादी करने की इच्छा?
#Why did Seema Haider express her desire to marry once again?
यूं तो टीवी पर अब सीमा हैदर कम दिखती है लेकिन सोशल मीडिया पर उसके रील्स आए दिन वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा अब स्टार बन चुकी है।उसकी लव स्टोरी पर एक फिल्म भी बन रही है। सीमा के पेज पर हजारों फॉलोवर्स हैं। ऐसे में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा एक बार और शादी करने की बात कह रही है। साथ ही उसने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं खूब डांस भी करूंगीदोबारा होगी धूमधाम से शादी
शादीशुदा सीमा हैदर का दावा है कि पबजी गेम खेलते समय उसे ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था। प्यार के खातिर कई देशों का सरहद लांघ कर सीमा अवैध तरीके से भारत आ गई। लेकिन उसका यह कहना है कि भारत आने से पहले वो और सचिन नेपाल के एक मंदिर में शादी भी किए थे। बीते महीने सीमा-सचिन की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। सीमा का कहना है कि उस शादी में कोई शामिल नहीं हो पाया था।एक इंटरव्यू के दौरान सीमा ने अब कहा है कि उसकी जांच जबपूरी हो जाएगी तब वो दोबारा धूमधाम से सचिन से शादी करेगी।
वायरल वीडियो में क्या?
वायरल हो रहे वीडियो में सीमा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं दोबारा धूमधाम से शादी करूंगी।#khushitimes, #latestnews, #seemahaider, #news, #todeynews,
