आनलाइन लेनदेन के जरिए पौने दो लाख रुपये गायब
#Two and a quarter lakh rupees missing through online transactions
Highlights :- दो मोबाइल नंंबरों पर गया। इसके बाद 15 ट्रांजक्शन हुए
- रांझी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है
- एकाउंट के आधार पर आरोपित का पता लगाया जा रहा है
जबलपुर : रांझी थाना क्षेत्र के निवासी महिला फिजियोथेरेपिस्ट के खाते से आनलाइन एक लाख 82 लाख रुपये गायब हो गए है। महिला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। यह रकम दो एकाउंट्स में ट्रांसफर हुई। मामले की शिकायत के बाद रांझी पुलिस ने रविवार रात अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। एकाउंट के आधार पर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।
नौ मार्च को वे जबलपुर आई थी
रांझी पुलिस ने बताया कि इन्द्रा आवास कॉलोनी मानेगांव निवासी अपूर्वा सक्सेना दिल्ली गुरुग्राम स्थित अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। उनका एकाउंट बैंक ऑफ इंडिया वेस्ट लेण्ड शाखा खमरिया में है। नौ मार्च को वे जबलपुर आई थी। इस दौरान उनके एकाउंट से अज्ञात आरोपित ने एक लाख 82 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस के अनुसार अपूर्वा के खाते फोनपे और पेटीएम से लिंक है। यह दोनों वालेट मोबाइल से ही संचालित होते हैं।पेटीएम की तरफ से वेरीफीकेशन मैसेज आया और
शाम उनके खाते पर पेटीएम की तरफ से वेरीफीकेशन मैसेज आया और फिर मोबाइल से अपने आप दो मोबाइल नम्बरों पर चला गया। इसके बाद उनके एकाउंट से 15 ट्रांजक्शन हुए। पुलिस के अनुसार संभवत: आरोपी ने पहले फोन को हैक किया और फिर उसके जरिए रकम उड़ाई। पुलिस के अनुसार अपूर्वा के एकाउंट से उड़ाई गई एक हजार रुपए की राशि अभिनव और बाकी की रकम लक्ष्मी नाम के एकाउंट में ट्रांसफर हुई। पुलिस दोनों एकाउंट्स होल्डर्स का पता लगा रही है।#khushitimes, #jabalpur, #todeynews, #latestnews, #jabalpursamachaar, #khushitimesjabalpur,
