पुलिस जवान बनकर सेवानिवृत्त रेल कर्मी से की ठगी
Highlights:
- जबलपुर में पुलिस जवान बनकर सेवानिवृत्त रेल कर्मी से की ठगी
- आरोपितों ने शातिराना अंदाज में लूूटेल चेन और अंगूठी
- पुड़िया बदलकर कंकड़ पत्थर डिक्की में डाले दि
जबलपुर, अधारताल थाना क्षेत्र में दो ठग पुलिस जवान बनकर आए और जांच का डर दिखाकर सेवानिवृत्त रेल कर्मी के साथ ठगी की। कथित पुलिस के जवानों ने बुजुर्ग से सोने की चेन और अंगूठी उतरवाई और उसे लेकर चंपत हो गए। घटना शुक्रवार सुबह हुई। देर रात अधारताल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया।
ठग के रोज-रोज नए पैंतरे
अधारताल पुलिस ने बताया कि आस्था परिसर न्यू राम नगर निवासी अजय कुमार रेलवे के सेवानिवृत्त है। शुक्रवार सुबह वे अपनी स्कूटर से सब्जी लेने गोहलपुर सब्जी मंडी गए थे। वे सब्जी लेकर लौट रहे थे। लगभग पौने दस बजे आनंद नगर इलाहाबाद बैंक के बाजू में खड़े दो आरोपितों ने अजय को रोका। बताया कि आगे चेकिंग चल रही है, इसलिए वे अपनी चेन और अंगूठी उतारकर गाड़ी की डिक्की में रख लें। अजय ने चेन अंगूठी उतारी, तभी एक आरोपित ने उन्हें कागज दिया और कहा कि इसमें अंगूठी और चेन रख लीजिए। अजय ने कागज लिया और अंगूठी व चेन उसमें रखकर पुड़िया बना ली।
शातिराना अंदाज में ठगी
अजय ने जब डिक्की खोली, तभी एक आरोपित ने पुड़िया उनके हाथ से ले ली। इस दौरान आरोपी ने शातिराना अंदाज में चेन और अंगूठी वाली पुड़िया पार कर दी, वहीं कंकड़ पत्थर की पुड़िया को डिक्की में डाल दिया। अजय स्कूटर लेकर रवाना हुए। थोड़ी दूर जाने के बाद उन्होने डिक्की खोली और कागज निकाला, तो देखा कि उसमें कंकड़ पत्थर थे। अजय ने दोनों को तलाशने का भी प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों का पता लगा रही है