दूषित भोजन खाने से यूपी के मैनपुरी के युवक की मौत, दो अभी भी भर्ती
#Youth from Mainpuri, UP dies after eating contaminated food, two still admitted
Highlights :- फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती दो युवकों की हालत में सुधार आया
- पुलिस को जांच में पता चला कि सभी श्रमिक अलग-अलग खाना बनाते थे
- शव फैक्ट्री मालिक ने गृह जिले भेजवाया, पुलिस ने जबलपुर वापस मंगवाया।
जबलपुर : गोहलपुर थाना क्षेत्र के मनमोहन स्थित पापुलर फूड कम्पनी फैक्ट्री में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए युवक के शव का रविवार को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को स्वजन के सुर्पुद किया गया। शव को लेकर स्वजन उत्तर प्रदेश रवाना हुए। इधर फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती दो युवकों की हालत में सुधार आया।
यह है मामला
पापुलर फूड कंपनी में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी शिवम कश्यप (25) समेत कई श्रमिक काम करते थे। शनिवार सुबह श्रमिकों ने खाना खाया। इसके बाद अचानक उन्हें उल्टियां होने लगीं। लगभग सात से आठ श्रमिक बीमार पड़ गए। सभी को विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने के पहले शिवम की मौत हो गई।शव फैक्ट्री मालिक ने गृह जिले भेजवाया, पुलिस ने जबलपुर वापस मंगवाया
पुलिस को सूचना दिए बिना शिवम के शव को फैक्ट्री मालिक द्वारा उसके गृह जिले रवाना कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शव को वापस जबलपुर बुलवाया। शिवम के शव के साथ उसके चाचा, जीजा व अन्य परिजन भी जबलपुर पहुंचे। रविवार को पुलिस ने शव का पीएम कराया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा। स्वजन दोपहर डेढ़ बजे शिवम के शव को लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हुए।सभी श्रमिक अलग-अलग खाना बनाते थे
इधर पुलिस ने फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए अन्य श्रमिकों से बातचीत की। अब तक की जांच में पता चला कि सभी श्रमिक अलग-अलग खाना बनाते थे। इधर यह भी कहा जा रहा है कि फैक्ट्री में बनने वाले टोस्ट और अन्य सामग्री खाने के बाद श्रमिक बीमार हुए। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
