घर से भाग कर किया प्रेम विवाह, एक माह बाद मिली लड़की की लाश - World Media

Breaking

घर से भाग कर किया प्रेम विवाह, एक माह बाद मिली लड़की की लाश

घर से भाग कर किया प्रेम विवाह, एक माह बाद मिली लड़की की लाश

#Ran away from home and had a love marriage, girl's body found after a month

मुंगेर । झारखंड के धनबाद में बिहार की 15 साल की लड़की की हत्या से सनसनी मच गई है। आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने पहले उसका किडनैप किया। फिर धनबाद ले जाकर लड़की से शादी की। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही लड़की को मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुंगेर के तारापुर की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा 14 सितंबर को उस वक्त लापता हो गई थी जब वह स्कूल से वापस आ रही थी। बेटी घर नहीं पहुंची तब माता-पिता टेंशन में आ गए। इसके बाद परिजनों ने जमुई जिले के मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर अपहरण का शक जताकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

तारापुर की पुलिस ने जांच शुरू की तब पाया कि जमुई में न मिथिलेश और न ही उसके माता-पिता घर पर हैं। उनके घर पर ताला लटका था. पुलिस उन्हें ढूंढ ही रही थी कि इसी बीच तारापुर पुलिस को धनबाद पुलिस का फोन आया। पता चला कि लापता लड़की का शव सुदामडीह थाना क्षेत्र के एक घर में पड़ा मिला है।

मृतका के पिता मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिस घर से शव बरामद हुआ है, वहां मिथिलेश और वह लड़की रह रहे थे। मिथिलेश फिलहाल फरार है। न ही उसके माता-पिता का कुछ पता लग पाया है। तीनों की तलाश की जा रही है।

#khushitimes, #uttarpradesh, #todeynews, #latestnews, #crime, #india, #viralnews, 

Pages