मेरी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की तो मैने भी उतार दी मौत के घाट : महिला का कहना - World Media

Breaking

मेरी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की तो मैने भी उतार दी मौत के घाट : महिला का कहना

मेरी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की तो मैने भी उतार दी मौत के घाट : महिला का कहना 

#When my obscene video went viral, I also killed her: Woman says

कोटा। कोटा के नांता इलाके में एक महिला ने अपने साथ रहने वाले युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इससे तंग आकर महिला ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला किरण तंबर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है. एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 18 अक्टूबर को मूलत: रामगंजमंडी निवासी नरेश (30) का शव नांता इलाके में एक मकान के कमरे में मिला था। जिसका सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी।

कमरे में तीन दिन पुराना शव मिला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला कि नरेश एक महिला के साथ रहता था जो दो-तीन दिन से लापता थी. पुलिस पूछताछ में पता चला कि नरेश करीब दस-पंद्रह दिन पहले ही गणेशपाल के इस इलाके में रहने आया था और उसके साथ एक महिला भी थी.

ऐसे में पुलिस का शक महिला पर गया. पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के बाद जानकारी मिली कि नरेश के साथ रहने वाली महिला का नाम किरण बाई है, जो मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली थी. कुछ समय पहले कुन्हाड़ी पुलिस ने उसे कोटा से गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया था. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम धार भेजी. वहां स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. कोटा लाकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

#khushitimes, #kota, #jaipur, #latestnews, #todeynews,

Pages