प्रेमी तांत्रिक और भाभी की लव स्टोरी के चलते, देवर ने जहर खाकर ली खुद की जान - World Media

Breaking

प्रेमी तांत्रिक और भाभी की लव स्टोरी के चलते, देवर ने जहर खाकर ली खुद की जान

प्रेमी तांत्रिक और भाभी की लव स्टोरी के चलते, देवर ने जहर खाकर ली खुद की जान

#Due to the love story of lover Tantrik and sister-in-law, brother-in-law took his own life by consuming poison

भाभी और तांत्रिक की लवस्टोरी के चलते एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। घटना बांदा जिले की है, जहां भाभी के पास रोज-रोज तांत्रिक का आना देवर का नागवर गुजरा। देवर ने जब इसका विरोध किया तो भाभी और तांत्रिक नाराज हो गए। इसके बाद भाभी ने देवर पर ही रेप का प्रयास और छेड़खानी जैसे झूठे मुकदमे लिखवा दिए। इसके बाद पुलिस घर आकर देवर से पूछताछ करने लगी, जिससे वह परेशान हो गया और जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां ने बहू और प्रेमी तांत्रिक के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


अतर्रा थाना क्षेत्र के लाला थोक निवासी विजय कुमार (38) पुत्र गोपालदास ने शनिवार की शाम नरैनी रोड पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वह सड़क किनारे पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे पड़ोसियों ने देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनो ने उसे उठाकर सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और विजय से पूछताछ की। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीखपुकार मच गई। मृतक के भतीजे अतुल ने बताया कि विजय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पेाषण करता था। मृतक की भाभी के पास पड़ोस का ही रहने वाला तांत्रिक आता-जाता था।


विजय इसका विरोध करता था। यह बात भाभी को नागवार गुजरती थी। तांत्रिक के कहने पर भाभी ने दो बार विजय के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसका चालान भी किया था। दो दिन पहले भाभी ने आनलाइन थाने में शिकायत की थी कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पुलिस विजय के घर पूछताछ के लिए आई थी। उस समय विजय काम पर गया हुआ था। भाभी की शिकायतों से परेशान होकर विजय ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पत्नी सावित्री गर्भवती है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की भाभी ने दुष्कर्म की ऑनलाइन शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने पूछताछ की थी। मृतक की मां रम्मी की तहरीर पर बहू और उसके पड़ोसी तांत्रिक के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

#khushitimes, #sucide, #india, #latestnews, #todeynews,

Pages