महाराष्ट्र के अहमदनगर में यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं - World Media

Breaking

महाराष्ट्र के अहमदनगर में यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

महाराष्ट्र के अहमदनगर में यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

#Fire broke out in 5 coaches of passenger train in Ahmednagar, Maharashtra, no casualties reported

मुंबई । महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई, जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी

मध्य रेलवे ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है. आग दोपहर करीब 3 बजे लगी. आग बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. फिलहाल आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #india, #maharashtra, #trainburn, 

Pages