50 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - World Media

Breaking

50 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

50 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

#Two smugglers arrested with opium worth Rs 50 lakh

Highlights :
  • अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद लेते हैं
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टीपीनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टीपीनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लाख रुपए की कीमत की अफीम बरामद की गई है। तस्कर झारखंड से अफीम लाकर मेरठ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 960 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान छोटू दांगी (29) और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली (27) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूलरूप से झारखंड में चतरा जिले का रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके कुछ जानने वाले अफीम और गांजा की तस्करी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में करते हैं। उनके साथ आरोपियों ने सप्लाई का काम शुरू किया था। पुलिस पूछताछ में छोटू दांगी ने बताया है कि वह झारखंड के चतरा जिले में रम खेत क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद लेते हैं। मोटा मुनाफा कमाने के लिए मेरठ जिले में सप्लाई करते थे। वह बसों और ट्रेनों से माल सप्लाई करने जाते थे।

#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #antinarkticscell, #merath, #india,

Pages