जीवनभर गुप्त रखनी चाहिए ये बातें, जानिए - World Media

Breaking

जीवनभर गुप्त रखनी चाहिए ये बातें, जानिए

जीवनभर गुप्त रखनी चाहिए ये बातें, जानिए

#These things should be kept secret throughout life, know

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी कूटनीतियों औार रणनीतियों की वजह से केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के जीवन के अनुभवों का एक ऐसा संग्रह है जिसमें आपको कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिलेगी. चाणक्य नीति में मनुष्य को सही ढंग से जीवन जीने का तरीका मिलेगा. साथ ही सफलता हासिल करने के उपाय भी इसमें दिए गए हैं. चाणक्य नीति के अनुसार यदि व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे कुछ बातों को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए. क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही की वजह से जीवनभर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है

गुप्त रखनी चाहिए ये बातें

  • चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी अपने घर की कमियां किसी बाहरी व्यक्ति के सामने व्यक्त नहीं करनी चाहिए. इसकी वजह से आपके परिवार में समाज में बदनामी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपके घर की कमियां दुश्मन को पता चल जाएं तो वह इसका गलत फायदा उठाने में देर नहीं करेगा

  • चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को कुछ ऐसी औषधियों की जानकारी भी गुप्त रखनी चाहिए जो कि बहुत महत्वपूर्ण हो. क्योंकि सिद्ध दवाओं का इस्तेमाल केवल दूसरों का इलाज करने के लिए ही किया जाना चाहिए. यदि किसी गलत व्यक्ति को इनका पता चल जाए तो वह किसी को नुकसान पहुंचा सकता है

  • चाणक्य नीति के अनुसार दांपत्य जीवन की कुछ बातों को हमेशा गुप्त रखने में ही भलाई है. आमतौर पर पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत अनबन चलती रहती है लेकिन कभी गुस्से में आकर किसी को भी दांपत्य जीवन की उथल-पुथल के बारे में न बताएं

  • आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में इस बात का भी जिक्र किया है कि यदि आपका कहीं अपमान हुआ है तो इस बात को किसी के भी सामने व्यक्त न करें. भावनाओं में आकर गलती से भी अपमान की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए. इसकी वजह से आप समाज में हसीं का पात्र बन सकते हैं

disclamire : ( यह दी गयी जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है हम इसकी पुष्ठी नही करते है )

#khushitimes, #chanakyaniti,

Pages