छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद पर दोस्त ने ही मारा चाकू, हालत गंभीर
#Due to dispute over small issue, friend stabbed him, condition critical
Highlights :
- मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर किया
- केशव कुशवाहा की 16 वर्षीय नाबालिग से रंजिश थी
- चाकू लगते ही खून की धार फूट पड़ी तो नाबालिग भाग निकला
खुशी टाइम्स ,जबलपुर : छोटी सी बात को लेकर विवाद कर नाबालिग ने शनिवार रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग को रविवार को पकड़ लिया। परिजन और क्षेत्रीय लोग उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार केशव की हालत नाजुक है।
चाकू लगते ही खून की धार फूट पड़ी तो नाबालिग भाग निकला
पुलिस ने बताया कि ग्राम सहजपुर निवासी केशव कुशवाहा की 16 वर्षीय नाबालिग से रंजिश थी। शनिवार शाम केशव दोस्त आदर्श तिवारी के घर गया। वह घर के बार खड़ा था, तभी नाबालिग वहां पहुंचा और केशव से अभद्रता कर दी। केशव ने विरोध किया, तो नाबालिग ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही केशव के पेट से खून की धार फट पड़ी। नाबालिग वहां से भाग निकला।दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया
बरगी की टेमर नदी से रेत चोरी कर उसे बेचने ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को बरगी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि टीम ने ग्राम सहजपुर नाका के पास ट्रैक्टर ट्राली को रोका। उसे ग्राम सिलुआ निवासी सुरेन्द्र यादव चला रहा था। उससे रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया।सत्यप्रकाश को भी मामले में आरोपित बनाया
पूछताछ में उसने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ग्राम सिलुआ निवासी सत्य प्रकाश जयसवाल के कहने पर वह टेमर नदी से रेत चोरी कर बरगी नगर बेचने जा रहा था। मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र काे गिरफ्तार कर ट्रेक्टर, ट्राली व रेत जब्त की। वहीं सत्यप्रकाश को भी मामले में आरोपित बनाया है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
