जबलपुर : बरगी बांध लबालब, नर्मदा तटों पर किया अलर्ट - World Media

Breaking

जबलपुर : बरगी बांध लबालब, नर्मदा तटों पर किया अलर्ट

जबलपुर : बरगी बांध लबालब, नर्मदा तटों पर किया अलर्ट

#Jabalpur: Bargi dam overflowing, alert on Narmada banks

Highlights : 
  • डैम में जलभराव की स्थिति को देखते हुए बांध प्रबंधन ने गेट खोले हैं
  • बांध के जलस्तर में करीब 60 सेमी का इजाफा हुआ
  • हफ्ते भर पहले तक बांध का लेबल 421.75 के आस-पास रहा

जबलपुर: मंडला और डिंडोरी जिलों में बीते दो तीन दिनों के दौरान हुई जोरदार बरसात ने रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) के जलस्तर को तेजी से बढ़ा दिया। बांध का जलस्तर 422. 90 मीटर को छू चुका है। डैम में जलभराव की स्थिति को देखते हुए बांध प्रबंधन ने 13 गेट खोल दिए हैं। तीन हजार 480 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नर्मदा नदी के निचले घाटों में तेजी से पानी बढ़ रहा है।

बांध के जलस्तर में करीब 60 सेमी का इजाफा हुआ

हफ्ता भर पहले तक ऐसा नहीं लग रहा था कि बरगी बांध 15 सितंबर की स्थिति में जलभराव के उस स्तर को छू पाएगा, जो पहले से तय किया गया है। हफ्ते भर पहले तक बांध का लेबल 421.75 के आस-पास रहा। लेकिन मंगलवार से हो रही बरसात ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे बांध का जलस्तर 422.76 तक पहुंचा। बीते 24 घंटाें के दौरान बांध के जलस्तर में करीब 60 सेमी का इजाफा हुआ। लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए बांध प्रबंधन ने पहले दोपहर 12 बजे सात गेट खोले। इसके बाद भी जलस्तर में वृद्धि होती रही तो शाम पांच बजे छह और गेटों को खाेलने का निर्णय लिया गया।

कितने गेट कितने मीटर

बांध के सात गेटों को ढाई-ढाई मीटर, दो गेट एक-एक मीटर और चार गेट आधा-आधा मीटर खोला गया है। बांध के सभी गेटों से कुल एक लाख 22 हजार 895 क्यूसेक अर्थात 3480 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 192 क्यूमेक पानी पावरहाउस के माध्यम से नदी मेंं पहुंच रहा है। कलेक्टर ने लोगों को नदी के पानी से दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।

बिना पूर्व सूचना के खोले गेट

बांध प्रबंधन द्वारा गेट खोले जाने से 24 घंटे पहले लोगों को सूचित किया जाना आवश्यक होता है। कलेक्टर की ओर से भी इस बारे में पहले से ही निर्देश दिए गए हैं, लेकिन शुक्रवार को बांध के गेट खाेले जाने के बारे में किसी प्रकार की न तो पूर्व सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की मुनादी कराई गई। जिसकी वजह से नर्मदा के घाटों पर अचानक जलस्तर बढ़ने से लोगों में हड़कंंप मच गया


#khushitimes, #jabalpur, #monsoonalert, #latestnews, #toddeynews,


Pages