जबलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर परविशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी - World Media

Breaking

जबलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर परविशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी

जबलपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर परविशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी 


#Jabalpur: A hue procession will be taken out on the holy occasion of Shri Krishna Janmashtami


जबलपुर: श्रीकृष्ण जमाष्टमी के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यादव महासभा जबलपुर के द्वारा शोभायात्रा चल समारोह आयोजन 7 सितम्बर 2023 को दोपहर 12.00 बजे से तीनपत्ती बस स्टैण्ड से प्रारम्भ किया जायेगा। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन कर भैया जी सरकार (दादा गुरू) के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जायेगी एवं यादव महासभा के द्वारा मंचासीन सम्माननीय जनों एवं वरिष्ठजनों का पगड़ी बंधन किया जायेगा। तत्पश्चात शोभायात्रा चल समारोह का शुभारंभ किया जायेगा। इस वर्ष शोभायात्रा चल समारोह में जीवंत झांकी में माखन चरित्र, पूतना वध, गोवर्धन पर्वत, घटोत्कज, चन्द्रयान-3 की झाँकी, प्रकृति प्रेम शिवरूप वृक्ष, राधाकृष्ण लीला, कृष्ण बलराम चरित्र, कृष्ण सुदामा चरित्र, JCB में विराजमान हनुमान जी, कृष्ण गोपी लीला, झूले में लड्डू गोपाल जी, गौरा पार्वती की प्रतिमा, गौ माता कृष्ण, राधा कृष्ण जी की प्रतिमा, अहीर नृत्य की टोली अखाड़े, शेला वोली टीम, ढोल, बैण्ड, धमाल की टीम आदि शोभायात्रा चल समारोह में सम्मिलित होगी। 

शोभा यात्रा प्रारंभ मार्ग

शोभा यात्रा मुख्य बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, लाईगंज, बड़ा फुहारा, सराफा, हनुमानताल, होते हुए भानतलैया में समाप्त होगी

शोभायात्रा चल समारोह में उपस्थिति की अपील भारत सिंह यादव यात्रा संयोजक शिव यादव, चन्दन सिंह यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव, संजय यादव विधायक, रामकुमार यादव उपस्थित रहेंगे

Pages