चाकू से किया एक दर्जन से ज्यादा वार कर , लिया पुरानी रंजिश का नाबालिग से बदला - World Media

Breaking

चाकू से किया एक दर्जन से ज्यादा वार कर , लिया पुरानी रंजिश का नाबालिग से बदला

चाकू से किया एक दर्जन से ज्यादा वार कर , लिया पुरानी रंजिश का नाबालिग से बदला

#Stabbed more than a dozen times with a knife, took revenge against a minor for an old rivalry

Highlights :
  •  पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दिया अंजाम
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जबलपुर : जबलपुर से जहां रांझी थाना क्षेत्र के पुरानी मोहनिया इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने नाबालिक किशोर को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया.. घटना दोपहर की है जब साहिल ठाकुर घर के किसी काम से मेडिकल स्टोर जा रहा था तभी पुराने विवाद के चलते सोनू कुशवाहा और सचिन कुशवाहा साहिल को मारने के इंतजार में इलाके में घूम रहे थे साहिल को अकेला जाता देख दोनों आरोपियों ने पहले तो साहिल से बहस की उसके बाद दोनों ने चाकू से साहिल पर हमला कर दिया एक दर्जन से ज्यादा चाकुओं के वार को झेलने के बाद साहिल ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक साहिल केशव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया हैं वहीं प्रत्यक्षदर्शीयों के बयान के बाद दोनों आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है

#khushitimes, #jabalpur, #crime, #todaynews, #latestnews

Pages