व्यापारी ने महिला समेत उसके भाई को पीटा, पढ़िए पूरी खबर - World Media

Breaking

व्यापारी ने महिला समेत उसके भाई को पीटा, पढ़िए पूरी खबर

व्यापारी ने महिला समेत उसके भाई को पीटा, पढ़िए पूरी खबर

#Businessman beats woman along with her brother, read full news

Highlights : 
  • मामले की शिकायत घटना के तत्काल बाद महिला ने कैंट थाना पुलिस से की
  • पैत्रिक संपत्ति पर व्यापारी संजय कपूर अपना अधिकार जता रहा है
  • मामले में मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया

जबलपुर :
सदर गली नम्बर छह में एक व्यापारी ने एक महिला और उसके भाई को बीच सड़क धमकाया। महिला और उसके भाई को अपशब्द कहे और मारपीट भी की। मामले की शिकायत घटना के तत्काल बाद महिला ने कैंट थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को मामले में मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पैत्रिक संपत्ति पर व्यापारी संजय कपूर अपना अधिकार जता रहा है।

कवर्धा हाऊस रेलवे पुल क्रमांक दो के पास रहने वाली शिखा विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी सदर गली नम्बर छह में पैत्रिक संपत्ति है। जिस पर वहां रहने वाले व्यापारी संजय कपूर द्वारा अपना अधिकारी जाहिर किया जा रहा है। 12 सितम्बर को शिखा का भाई अखिलेश विश्वकर्मा वहां पहुंचा। दुकान में अपना ताला लगाने लगा।

अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी, आरोपित ने झूमाझटकी भी की

संजय कपूर वहां पहुंचा और अखिलेश से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। संजय ने अखिलेश के साथ झूमाझटकी भी की। यह देख शिखा ने भाई को बचाने का प्रयास किया, तो संजय ने शिखा को अपशब्द कहे और उससे मारपीट की। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages