नर्मदा में कूदे युवक को बचाने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की डूबने से मौत
#President of Health Workers Association, who jumped into Narmada to save a young man, died due to drowning
Highlights :- शास्त्री नगर निवासी संजय गुजराल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष थे
- आवाज सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने गुजराल को पानी से निकाला
- तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया
जबलपुर : तिलवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गणेश विसर्जन के लिए तिलवारा के दद्दाघाट गए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की नर्मदा में डूबने के कारण मौत हो गई। शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
शास्त्री नगर निवासी संजय गुजराल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष थे
तिलवारा पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी संजय गुजराल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष थे। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए गुरुवार शाम वे छोटे बेटे उज्जवल के साथ नर्मदा नदी के दद्दाघाट पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, वह नर्मदा में डूब रहा था। यह देख जान की परवाह किए बगैर गुजराल ने उक्त युवक को बचाने का प्रयास किया। उनके प्रयास से युवक तो बाहर निकल गया, लेकिन तभी गुजराल का पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए। उनके पानी में डूबते ही वहां हडकंप मच गया।मौजूद गोताखोरों ने गुजराल को पानी से निकाला
मदद की आवाज सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने गुजराल को पानी से निकाला। उन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नर्मदा में डूबने के कारण गुजराल की मौत की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदा धिकारी व सदस्यों समेत मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी बड़ी संख्या में मरचुरी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया है।पत्नी बदहवास, बेटा आएगा शहर
पति की मौत की जानकारी जैसे ही पत्नी नीता को लगी, तो वे बदहवास हो गई। वे बार-बार पति को पुकार रही थी। गुजराल का बड़ा बेटा आदित्य अहमदाबाद में पढ़ाई कर रहा है। पिता की मौत की जानकारी लगते ही आदित्य भी जबलपुर के लिए निकल गया।#khushitimes, #latestnews, #jabalpur, #todeynews, #accident
