सिहोरा में गणेश विसर्जन करने गए युवक की डूबने से मौत - World Media

Breaking

सिहोरा में गणेश विसर्जन करने गए युवक की डूबने से मौत

सिहोरा में गणेश विसर्जन करने गए युवक की डूबने से मौत

#Youth who went to immerse Ganesh in Sihora dies due to drowning

Highlights :
  • इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा हो गया है
  • तालाब से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया
  • सिहोरा के हरदुआ कला (मोहला, हरदुआ) में हादसा


जबलपुर :
सिहोरा में आज सुबह 5 बजे गणेश विसर्जन करने गए गांव के लोगो के साथ में एक युवक की तलाब में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तीन से चार घंंटे बाद तालाब से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा हो गया है।

सिहोरा के ग्राम हरदुआ कला (मोहला, हरदुआ) में हादसा

सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ कला (मोहला, हरदुआ) में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे मैकू कोल पिता खिल्ली कोल (39वर्ष) की तलाब में डूबने से मौत हो गई। गांव की गणेश समिति के साथ गणेश विसर्जन करने के लिए गांव के पास के तालाब में विनेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए गया हुआ था जो एक बार तालाब से निकल आया था लेकिन दोबारा में घुसा और फिर वापस बाहर नही निकल पाया, और तलाब में डूबने से जल समाधि हो गई। जिसका शव तलाश करने घण्टो लग गए। वहीं इस घटना से गांव भर में मातम फैल गया है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सिहोरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages