पुलिस ने मां को वापस दिलाया उसके कलेजे का टुकड़ा

#Police returned a piece of his heart to his mother.
Highlights :- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच
- एक दूसरे पर लगाते रहे परस्पर आरोप-प्रत्यारोप
- छुट्टी के समय मांगने लगे साढ़े 22 हजार
जबलपुर : ओमती पुलिस ने संवेदना का परिचय देते हुए मां को उसके कलेजे का टुकड़ा वापस दिलाया। मां का आरोप था कि उसके इलाजरत दुधमुंहे बच्चे को अस्तपाल प्रबंधन ने बिल न चुका पाने के कारण बंधक बना लिया है। लिहाजा, बच्चा वापस दिलाया जाए।
घमापुर निवासी शिवानी रावत ने शिकायत दर्ज कराई
ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि घमापुर निवासी शिवानी रावत ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि अपने पति अनार सिंह रावत के साथ दो माह के बेटे हनी रावत को आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया था। 15 सितंबर को रात्रि 12 बजे जब हनी को भर्ती किया गया था, तब उसे सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत थी। प्रारंभिक रूप से आठ हजार रुपये जमा कर दिए गए।अवगत करा दिया था कि हमारे पास अधिक पैसे नहीं हैं
अस्पताल प्रबंधन को अवगत करा दिया गया कि हमारे पास अधिक पैसे नहीं हैं। इसलिए तबीयत सुधर जाने के कारण छुट्टी दे दी जाए। लेकिन अस्पताल प्रबंधन के प्रतीक जैन ने भरोसा दिलाया कि आप बच्चे को यहीं भर्ती रखिए। पूरी तरह ठीक हो जाने दीजिए। फीस की चिंता मत कीजिए। यदि अधिक बिल बना तो सरकार से इंतजाम करवा देंगे।छुट्टी के समयमांगने लगे साढ़े 22 हजार
शिवानी रावत ने आरोप लगाया कि अपना आश्वासन भूलकर अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी के समय साढ़े 22 हजार फीस मांगी। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं। इसलिए देने से मना कर दिया। इस पर हमें धक्के देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही बच्चे को बंधक बना लिया गया। इसीलिए पुलिस के पास चले आए। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला के आरोप झूठे हैं। सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई स्वयं उजागर हाे जाएगी। बहरहाल, ओमती पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,