जबलपुर : लव सेक्स धोका , गोहलपुर की महिला को प्यार का झांसा देकर किया दुष्कर्म
#Jabalpur: Love sex fraud, Gohalpur woman raped on the pretext of love.
Highlights :- गोहलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला खंडवा में दुष्कर्म की शिकार हो गई
- सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप से हुआ था प्यार
- महिला का उसके पति से तलाक कराया
खुशी टाइम्स , जबलपुर : जबलपुर शहर के गोहलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला खंडवा में दुष्कर्म की शिकार हो गई। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर फ्रेंडशिप से जुड़ा है। आरोपित युवक ने अपने झांसे में फंसाकर शादी का प्रलोभन दिया। खंडवा बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला का उसके पति से तलाक कराया। तलाकशुदा महिला ने शादी पर बल दिया। इस पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। लिहाजा, महिला खंडवा के मोघट थाने पहुंची और युवक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई।
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी आरोपी से मुलाकात
पुलिस ने बताया कि जबलपुर के गोहलपुर इलाके में रहने वाली महिला की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए से घासपुरा निवासी मोहम्मद मुसद्दीक से हुई। पहले तो मोहम्मद मुसद्दीक ने महिला से प्यार का इजहार किया। जिसके बाद महिला को खंडवा आने के लिए कहा। महिला खंडवा पहुंची।आरोपी ने लिया किराए का मकान
जहां हुसैन नगर में मुसद्दीक ने किराए का मकान लिया और उसमें महिला को रखा और उससे दुष्कर्म करता रहा। हाल ही में महिला ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला का पति से तलात हो चुका था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
