जबलपुर : दो भाइयों ने किशोर पर किया चाकू से हमला, मौत
#Jabalpur: Two brothers attacked a teenager with a knife, died
Highlights :- वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित भाग निकले।
- आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
- पुरानी मोहनियां निवासी साहिल राजपूत (17) निजी काम करता था।
जबलपुर : रांझी के मोहनियां में दो भाइयों ने पुराने विवाद को लेकर एक किशोर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ किशोर को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। रांझी पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे स्वजन को सौंपा। मामले में दोनों आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उनकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।
दोनों आरोपितों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर
रांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पुरानी मोहनिया निवासी प्रहलाद सिंह राजपूत का बेटा साहिल राजपूत (17) निजी काम करता था। करीब एक माह पहले उसका मोहल्ले में रहने वाले शुभम कुशवाहा और सचिन कुशवाहा से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद समझौता के जरिए मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह साहिल घर से किसी काम से निकला। वह कुछ दूर पहुंचा ही था कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे शुभम और सचिन ने उसे रोका और उससे अभद्रता कर मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों आरोपितों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल होकर साहिल जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपित उसे अधमरा छोड़कर भाग खड़े हुए। स्वजन ने बताया कि आरोपित पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
बाइक पर लेकर पहुंचे अस्पताल
साहिल के घायल होने की खबर मिलते ही साहिल के स्वजन पहुंचे। उन्होंने एबुंलेंस को फोन लगाया लेकिन देरी होता देख स्वजन बाइक पर ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। रांझी अस्पताल में पहुंचने तक साहित का खून काफी बह चुका था जिस वजह से उसकी मौत हो गई। बता दें कि अस्पताल ले जाने से पहले स्वजन ने आरोपितों के घर में भी घटना की जानकारी दी थी।आरोपित पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं
पिता प्रहलाद सिंह का कहना है कि आरोपित पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। क्षेत्र में शराब और गांजा बेचने का धंधा किया जाता है। इसकी जानकारी रांझी पुलिस को भी थी, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण उनके हौसले बुलंद हुए और उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में शुभम और सचिन के अलावा दो और आरोपित भी शामिल थे। पुलिस उक्त दोनों के शामिल होने की जांच कर रही है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
