इंटरनेट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म के बाद करने लगा ब्लेकमेल - World Media

Breaking

इंटरनेट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म के बाद करने लगा ब्लेकमेल

इंटरनेट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म के बाद करने लगा ब्लेकमेल

#Friendship on internet, then after rape he started blackmailing

Highlights :
  • मार्च 2023 में अनुराग ने युवती को मिलने के लिए सिहोरा बुलाया
  • पीड़िता की निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी
  • युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपित ने टाल दिया

जबलपुर :  इंटरनेट मीडिया के जरिए एक युवक ने युवती से मित्रता की, फिर उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपित ने टाल दिया। युवती ने मिलने से इंकार किया, तो आरोपित उसे ब्लेकमेल करने लगा। पीड़िता की निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी। मामले में गोसलपुर पुलिस ने शुक्रवार रात प्रकरण दर्ज किया।

मार्च 2023 में अनुराग ने युवती को मिलने के लिए सिहोरा बुलाया था

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि कटनी निवासी 22 वर्षीय युवती की दोस्ती इंस्ट्राग्राम के माध्यम से गोसलपुर ग्राम बुढ़ागर निवासी अनुराग बर्मन उर्फ राजा से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। मार्च 2023 में अनुराग ने युवती को मिलने के लिए सिहोरा बुलाया। वह बस से सिहोरा पहुंचा। जहां अनुराग मिला। वह उसे बाइक से ग्राम जुझारी िस्थत होटल शिवशंकर ले गया। जहां रूम बुक कराया। कमरे में जाने के बाद अनुराग ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। युवती को कुछ दिनों बाद अनुराग ने फिर से मिलने के लिए बुलाया। युवती ने इंकार किया और उसे कटनी आने को कहा, तो अनुराग ने उसे धमकाया। जिस कारण युवती फिर से सिहोरा आई। जहां से फिर से अनुराग उसे ग्राम जुझारी के शिवशंकर होटल ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान अनुराग ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं।

युवती ने आने से इंकार किया, तो अनुराग ने उसे धमकाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो सितम्बर को अनुराग ने फिर से युवती को फोन किया था। युवती ने आने से इंकार किया, तो अनुराग ने उसे धमकाया कि यदि वह नही आएगी, तो वह उसकी तस्वीरों को उसके पापा को भेजने के साथ ही उन्हें वायरल कर देगा। युवती दहशत में आ गई और फिर से अनुराग के पास पहुंची, जहा अनुराग ने उससे दुष्कर्म किया और फिर उसे कटनी छोड़ दिया। इसके बाद राजा ने युवती के पिता के मोबाइल पर फोन लगाया और युवती को धमकाया। तब युवती थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages