20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो लोकायुक्त टीम ने पकड़ा, आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती करने के नाम पर ली थी रिश्वत - World Media

Breaking

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो लोकायुक्त टीम ने पकड़ा, आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती करने के नाम पर ली थी रिश्वत

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो लोकायुक्त टीम ने पकड़ा, आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती करने के नाम पर ली थी रिश्वत

Lokayukta team caught red handed taking bribe of Rs 20 thousand, bribe was taken in the name of recruitment to the post of Anganwadi assistant

Highlights :
  • आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया
  • गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया
  • ग्राम गुरजी निवासी अनन बाई कोल ने सीडीपीओ कार्यालय मझौली में आवेदन दिया था

जबलपुर : आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती करने के नाम पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए। लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अधिकारी इंद्र कुमार साहू को पकड़ा। आरोपित ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन करने के एवज में महिला से डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त ने आरोपित को रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

अनन बाई ने डेढ़ लाख रुपये की मांग 

ग्राम गुरजी निवासी अनन बाई कोल का चयन आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए सीडीपीओ कार्यालय मझौली में आवेदन दिया था। उक्त आवेदन की स्वीकृति और अनन बाई के चयन के एवज में परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू ने अनन बाई से डेढ़ लाख रुपये की मांग रखी। आवेदिका ने इतनी रकम देने में असमर्थता जाहिर की। इसके बावजूद साहू पैसों की मांग करते रहे।

पहली किश्त में 50 हजार रुपये मांगे तो शिकायत लोकायुक्त संगठन से की

साहू ने पहली किश्त में 50 हजार रुपये की मांग की, तो महिला ने यह शिकायत लोकायुक्त संगठन से की। लोकायुक्त ने अनन और साहू की बातचीत को रिकॉर्ड किया। साहू ने महिला को पहली किश्त लेकर मंगलवार को अपने सिहोरा िस्थत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय बुलाया। महिला ने यह जानकारी लोकायुक्त संगठन को दी। इंद्र कुमार साहू के पास महिला एवं बाल विकास अधिकारी सिहोरा के अलावा मझौली महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय का भी प्रभार है।

नोट से रंगीन हुए हाथ

लोकायुक्त संगठन की टीम ने अनन को 500 रुपए के 40 नोट दिए। जिसमें कैमिकल लगा हुआ था। यह रकम लेकर अनन सीधे साहू के कक्ष में पहुंची और उसे रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये दी। साहू ने यह रकम अपने पास रख ली। जैसे ही अनन उसके कार्यालय से बाहर निकली, तो टीम अंदर पहुंची और साहू को दबोच लिया। साहू के हाथ कैमिकल के कारण रंगीन हो गए थे।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages