अपराधी को न्यायालय से दंड दिलवाने वाले अधिवक्ताओं को पुरस्कार देगी पुलिस - World Media

Breaking

अपराधी को न्यायालय से दंड दिलवाने वाले अधिवक्ताओं को पुरस्कार देगी पुलिस

अपराधी को न्यायालय से दंड दिलवाने वाले अधिवक्ताओं को पुरस्कार देगी पुलिस

#Police will give award to the advocates who get the criminal punished from the court

जबलपुर  :  जबलपुर में लूट और चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। इन वारदातों में पुलिस के हाथ काली जा रहे हैं, जबकि जिले में होने वाली लूट और चोरी की अधिकांश वारदातों में 18 से 35 वर्ष के युवाओं के शामिल हो रहे हैं।

शहर और ग्रामीण इलाकाें में औसत हर दिन चोरी, लूट की घटनाएं हो रही है। इस मामलें में अधिकांश ऐसे है जिनमें पुलिस खाली हाथ है। आरोपित पकड़े ही नहीं जा रहे हैं। जिन मामलों में चोरी और लूट का खुलासा हुआ है उसमें अमूमन 18 से 35 साल के युवाओं की लिप्तता अधिक मिली है। ये आरोपित या तो नशे के लिए ये काम करते हैं या फिर शाैक या अय्याशी पर पैसा खर्च करने के लिए अपराध करते हैं।

पिछले छह माह के आंकड़े देखे तो हर माह करीब एक सैकड़ा से ज्यादा चोरी-लूट की घटनाएं दर्ज हुई है। पुलिस द्वारा पिछले कुछ माह मे लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कई शातिर आरोपितों को दबोचा। इनमें से कुछ जहां नाबालिग थे, वहीं अधिकतर की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐसे वारदातों में अधिकतर युवा वर्ग के आरोपित ही शामिल हैं।

संपत्ति सम्बंधी अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करते वक्त पुलिस जिस वक्त साेनी-चांदी खरीदा गया था, उस वक्त की की कीमत का उल्लेख एफआईआर में करती हैं, लेकिन जब बरामदगी की जाती है, तो वर्तमान मूल्य देखा जाता है, यही कारण है कि बरामदगी में पुलिस के आंकड़े अधिक हो जाते है। यदि पुलिस एफआईआर में दर्ज मूल्य का ही उल्लेख करे, तो संपत्ति बरामदगी का प्रतिशत 30 से 35 प्रतिशत से अधिक नहीं पहुंच सकता।

डकैती में खाली हाथ

नेपियर टाउन निवासी स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी दलवीर टुटेजा के बंगले में 30 जुलाई की दरमियानी रात करीब पौने तीन बजे पीछे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर डकैत कमरे में घुसे थे। डकैतों ने दम्पती को को बंधक बनाया। पत्नी जसवीर कौर (58) के सिर पर राड से वार किया। वे 15 तोला सोना चांदी के साथ कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान दंपंति का मोबाइल फोन भी साथ ले गए। पुलिस ने जांच के नाम पर आधा सैकड़ा पुलिस कर्मियों को इस काम में लगाया है। अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

जनवरी 2023 से जून तक चोरी-लूट के मामले

माहमामलेकुल संपत्ति गईजब्त हुई
जनवरी13898476285385190
फरवरी3111163003509552
मार्च13572934904951958
अप्रेल11835242003048100
मई14193750507515050
जून11374710806627961

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todeynews,

Pages