मुस्लिम बच्चे को बेरहमी से पिटवाया उसी के सहपाठियों से, टीचर ने क्यों दिया ये आदेश, पढ़िए पूरी खबर
#Muslim child was mercilessly beaten up by his classmates, why did the teacher order this, read full news
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिक्षिका द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, वहीं दिग्गज नेताओं ने पीड़ित बच्चे के पिता से बात की है।
यही वजह है कि खतौली के खुब्बापुर गांव की एक टीचर हिंदु छात्रों से मुस्लिम बच्चे को यह कह कर पिटवा रही है -जोर से मारो इसको। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली ने उक्त बयान जारी कर इस टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञात रहे कि खुब्बापुर खतौली की एक टीचर तृप्ति त्यागी ने जो घर पर ही निजी स्कूल चलाती है ने कल अपने स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को होमवर्क नहीं करके लाने पर उसे खुद डांटने के बजाय हिंदु छात्रों से पिटवाया था। एक हिंदु छात्र ने जब अपने मुस्लिम सहपाठी को धीरे से चांटा मारा, ताकि उसके सहपाठी को चोट भी ना लगे और टीचर का आदेश की अवमानना न हो।
आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से फोन पर पीड़ित बच्चे के पिता की बात कराई। वहीं सुभाषिनी अली ने आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग की है।असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से बात की
एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से बात की और बच्चे की बेहतर तालीम के हैदराबाद भेजने की पेशकश की। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। मामले पर राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।नफरती टीचर को गिरफ्तार करो: सुभाषिनी अली
फासीवादी विचारधारा ने नफरत को यहां तक पहुंचा दिया है कि अब मानवता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी दिमागी रूप से दिवालिए और सांप्रदायिक होते जा रहे हैं कि बच्चों के मन में कूट-कूट कर नफरत भर रहे हैं।यही वजह है कि खतौली के खुब्बापुर गांव की एक टीचर हिंदु छात्रों से मुस्लिम बच्चे को यह कह कर पिटवा रही है -जोर से मारो इसको। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली ने उक्त बयान जारी कर इस टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञात रहे कि खुब्बापुर खतौली की एक टीचर तृप्ति त्यागी ने जो घर पर ही निजी स्कूल चलाती है ने कल अपने स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को होमवर्क नहीं करके लाने पर उसे खुद डांटने के बजाय हिंदु छात्रों से पिटवाया था। एक हिंदु छात्र ने जब अपने मुस्लिम सहपाठी को धीरे से चांटा मारा, ताकि उसके सहपाठी को चोट भी ना लगे और टीचर का आदेश की अवमानना न हो।
जोर से मार साले को ताकि इसे नानी याद आ जाए
इस पर टीचर ने हिंदु छात्र को डांटते हुए कहा जोर से मार साले को ताकि इसे नानी याद आ जाए। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सुभाषिनी अली ने एक बयान जारी कर इस टीचर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो जनवादी महिला समिति और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी।#khushitimes, #muslimchildnews, #mujaffarnagar, #utterpradesh, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
