ऐसे लोगों के लिए धरती पर ही होता है स्वर्ग, जानिए - World Media

Breaking

ऐसे लोगों के लिए धरती पर ही होता है स्वर्ग, जानिए

ऐसे लोगों के लिए धरती पर ही होता है स्वर्ग, जानिए

#Earth is heaven for such people, know

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को जीवन में सफलता व सम्मान सबकुछ अपने कर्मों के अनुसार ही मिलता है. जो व्यक्ति जैसे कर्म करता है वैसा ही फल पाता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. इनके द्वारा बनाई गई नीतियों का पालन करके कई लोगों ने दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. चाणक्य की नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति लोगों के बीच काफी प्रचलित है. बड़े-बड़े बिजनेसमेन से लेकर नौकरीपेशा तक कई लोग चाणक्य नीति में बताई गई बातों का अनुसरण करते हैं. क्योंकि यह नीतियां आपको सफलता की सीढ़ी तक ले जाती हैं. चाणक्य नीति में कुल 17 अध्याय हैं और सभी जीवन व करियर से जुड़ी अहम बातों का जिक्र किया गया है. चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय में बताया गया है कि कुछ लोगों के लिए धरती ही स्वर्ग के समान हो जाती है. आइए जानते हैं आखिर किन लोगों के लिए धरती पर ही स्वर्ग है?

जिसकी पत्नी समझदार हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की पत्नी उसकी इच्छा के अनंरुप व्यवहार करती है वह व्यक्ति बहुत ही खुशनसीब होता है. ऐसे व्यक्ति के लिए भी धरती स्वर्ग के समान है क्योंकि यदि पत्नी समझदार है तो वह परिवार और रिश्तेदारों को पूरा मान-सम्मान करने के साथ ही घर को बहुत ही बेहतर तरीके से चलाती है. ऐसी पत्नी के पति को परिवार व समाज में सम्मान मिलता है.

जिसका पुत्र आज्ञाकारी है

चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय में इस बात का जिक्र किया गया है जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी होता है वह बहुत ही भाग्यशाली है. क्योंकि माता-पिता की बात मानने वाला और सम्मान करने वाला पुत्र जीवन को सुखमय बना देता है. ऐसे पुत्र के माता-पिता को हमेशा अपनी परवरिश पर गर्व होता है और उनके लिए धरती ही स्वर्ग के समान हो जाती है. क्योंकि जिस व्यक्ति का पुत्र उसकी हर आज्ञा का पालन करता है वह व्यक्ति स्वंय को दुनिया को सबसे भाग्यवान व्यक्ति समझता है.

जिसे अपने धन पर संतोष है

चाणक्य नीति में बताया गया है कि उस व्यक्ति के लिए भी धरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है जिसे अपने धन पर संतोष है. आपके पास जितना भी धन हो अगर आप उसमें संतुष्ट हैं तो आप खुश रह सकेंगे. क्योंकि संतोष पाने वाले व्यक्ति के आस-पास कभी चिंता नहीं फटकती. इसलिए कोशिश करें कि आपके पास जितना धन है उसी में संतुष्ट रहें और केवल अपनी मेहनत पर ही भरोसा रखें

Disclamire : (यहां दी गई जानकारियां केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं.हम इसकी पुष्टि नहीं करते )

#khushitimes, #chanakyaniti,

Pages