सना खान की हत्या का आराेपित अमित के करीबियों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस - World Media

Breaking

सना खान की हत्या का आराेपित अमित के करीबियों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

सना खान की हत्या का आराेपित अमित के करीबियों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

#Police probing the connections of Amit's close friends accused of Sana Khan's murder

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना हिना खान की हत्या के मामले में अब तक नागपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नागपुर पुलिस अमित साहू ऊर्फ पप्पू के संबंधों को खंगाल रही है। सना का शव भले नहीं मिला है लेकिन नागपुर पुलिस खबूतों को जुटाने के लिए अमित के हत्या के बाद जिन लोगों से संपर्क किया गया उनसे पूछताछ कर रही है। संजय शर्मा को इसी वजह से पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया गया है। आरोप है कि अमित ने हत्या के पश्चात संजय शर्मा से कई बार संपर्क किया। बता दें कि अमित साहू खुद को इंटरनेट में भाजपा का नेता बताता था। उसके इंटरनेट मीडिया में कई बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल है। इधर सना के हनी ट्रैप मामला जुड़ने के बाद कई नेता अंडरग्राउंड हो गए है।

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था अमित

सना खान की हत्या के मुख्य आरोपित अमित साहू पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पूर्व में सना की मा मेहरूनिशा खान ने आरोप लगाया था कि महाकोशल अंचल के एक विधायक ने हत्या के मामले में आरोपित अमित को पूर्व में संरक्षण दिया था। इधर बताया जा रहा है कि जबलपुर समेत मप्र के कई नेताओं के साथ अमित साहू और सना खान के संपर्क थे। नागपुर पुलिस अब इन्हीं संपर्क को खंगाल रही है।

मोबाइल नष्ट किया

पुलिस जांच में पता चला है कि कमलेश पटेल को जबलपुर से पकड़ा गया है। इसने पप्पू के कहने पर मोबाइल फोन नष्ट किए थे। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सना के दो फोन को नदी में फेंक दिया था तथा एक फोन मंदिर के पास छुपाया था। धर्मेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस ने कमलेश पटेल को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि सना के मोबाइल में 50 से ज्यादा लोगों के वीडियो थे। बता दे कि महाराष्ट्र पुलिस ने अभी तक उसके पति अमित साहू पप्पू के अलावा सना के शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सहयोगी राजेश सिंह, ढाबे में काम करने वाले नौकर जितेंद्र धर्मेंद्र यादव, कमलेश पटेल और रविशंकर यादव को गिरफ्तार किया है।

10 से अधिक लोग चिन्हित

बता दें कि पुलिस ने अभी तक सना खान हत्या मामले में करीब 10 से अधिक लोगों को चिन्हित किया है। अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने पांच लोगों को नोटिस देकर नागपुर बुलाया है। पुलिस ने जिस चौथे आरोपित धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है, उसने सना खान के मोबाइल को नष्ट करने का काम आरोपित अमित के कहने पर किया था। सना के मोबाइल पर कई अहम जानकारी थीं जिन्हें नष्ट करने का प्रयास हुआ। जांच में नागपुर पुलिस ने पाया है कि आरोपित अमित साहू ने भाजपा नेत्री सना खान को सेक्सटॉर्शन में धकेल कर न सिर्फ उसके अश्लील वीडियो- फोटो बनाता था बल्कि उसे ब्लैकमेल भी किया करता था।

धोखे से बनाता था अश्लील वीडियो

नागपुर पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपित अमित साहू ऊर्फ पप्पू सना खान के धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया करता था। इतना ही नहीं उस पर कई मर्तबा दबाव बनाकर कुछ रसूखदार लोगों के पास भेजा था। पुलिस अब यह पता कर रही है कि आखिर सना किन-किन लोगों के संपर्क में आई और किनके वीडियो बनाए गए। इस मामले में महाराष्ट्र, मप्र के अलावा उत्तरप्रदेश में भी पुलिस जांच के लिए रवाना हुई है। उत्तरप्रदेश के बनारस में एक टीम भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि विगत 11 अगस्त को महाराष्ट्र पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सना खान की हत्या करने के मुख्य आरोपित अमित साहू को गौरीघाट से गिरफ्तार किया था। इस मामले में सभी को 25 अगस्त तक रिमांड में रखा गया है।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 


Pages