जबलपुर : रहसमय मौत पुलिस को निकालनी पड़ी दफन की गई लाश, पढ़िए पूरी खबर
#Jabalpur: Mysterious death, police had to remove buried dead body, read full news
Highlights :
- पनागर के ग्राम सलैया के समीप नहर में युवक का शव उतराता मिला था।
- बरकड़े देवेन्द्र का शव बाथरूम में पड़ा था और सिर में चोट के निशान थे।
- रांझी पुलिस ने बताया कि नैनपुर मंडला निवासी देवेन्द्र बरकड़े वीकल फैक्ट्री में कार्यरत था
जबलपुर : पनागर के ग्राम सलैया के समीप नहर में शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव को निकलवाया और पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हुई तो लावारिस समझ दफना दिया था। पहचान होने पर मंगलवार को उसका शव निकलवाकर परिजनों को सौंपा गया। पनागर पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।
पनागर पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को शव उतराता मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकलवाया। पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। तब उसे दफन किया गया। सोमवार को पटेल नगर अधारताल निवासी मुन्ना यादव के परिजन थाने पहुंचे। तस्वीर और कपड़ों के जरिए पहचान मुन्ना यादव के रूप में की। जिसके बाद शव की मांग की गई। पुलिस ने एसडीएम की अनुमति के बाद शव को मंगलवार को निकलवाया।
वीकल फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को उसके ही घर के बाथरूम में पड़ा पाया गया। रांझी पुलिस ने शव का पीएम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। रांझी पुलिस ने बताया कि नैनपुर मंडला निवासी 31 वर्षीय देवेन्द्र बरकड़े वीकल फैक्ट्री में कार्यरत था। वह पत्नी नवीता बरकड़े के साथ वीएफजे क्वार्टर में रहता था।
फोन रिसीव नहीं हुआ
नवीता एक सप्ताह पूर्व मंडला गई थी, इसके बाद से ही देवेन्द्र घर पर अकेला था। पिछले दो तीन दिन से नवीता पति देवेन्द्र को फोन लगा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। तब नवीता ने अपने भाई अरूण को मंगलवार को सुबह घर भेजा। अरूण पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से अरूण ने दरवाजा खोला। अंदर गया, तो देखा कि देवेन्द्र का शव बाथरूम में पड़ा था। सिर में चोट के निशान थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवाया।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
