जबलपुर : आपसी रंजिश का बदला, दो गुटों में जमकर चाकू बाजी - World Media

Breaking

जबलपुर : आपसी रंजिश का बदला, दो गुटों में जमकर चाकू बाजी

जबलपुर : आपसी रंजिश का बदला, दो गुटों में जमकर चाकू बाजी

#Jabalpur: Revenge of mutual enmity, fierce knife fighting between two groups
खबर जबलपुर से जहां 26 /08/2023 देर रात हनुमानताल और गोहलपुर अंतर्गत चाकू बाजी की घटना सामने आई है जहां दोनो ही पक्ष के लोगो को चाकू बाजी की घटना से गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हनुमानताल और गोहलपुर थाना अंतर्गत नई बस्ती में लघभग 1 घंटे के अंदर चाकू चलाने वाले के ऊपर दूसरे पक्ष ने भी चाकू मार कर तुरंत ही बदला ले लिया इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए वीडियो इतने भयावह थे की देखने वालो के होश उड़ गए  हनुमानताल थाना अंतर्गत कसाई मंडी के पास शातिर अपराधी सलमान कुरैशी ने अमीन नाम के एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। जहां हनुमानताल में चाकू चलाने वाले चाकूबाज को 1 घंटे के अंदर गोहलपुर में दूसरे पक्ष ने ही चाकू मारकर घायल कर दिया जहां बताया जा रहा है को सलमान कुरैशी क्षेत्र का एक बड़ा बदमाश है, इसी कड़ी में कसाई मंडी के पास रात को लघभग 11-00 बजे अमीन नाम के युवक से उसने नशा करने के लिए कुछ पैसों की मांग की अमीन ने सलमान को नशा करने के लिए पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात के चलते शातिर अपराधी गुस्साए सलमान ने पास में रखी चाकू निकालकर लगातार दो से तीन वार कर दिए। इसके बाद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के परिजनों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ चाकू मारने के बाद सलमान गोहलपुर में लहू लुहान अवस्था में पाया गया प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल सलमान की अवस्था का वीडियो बना लिया, जो कि कुछ देर बाद पूरे सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि सलमान पर भी किसी ने चाकू से वार किया हैं। घटना से संबंधित सारे तथ्यों पर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages