जबलपुर : 60 की जगह 40 फीट बनाई जा रही सड़क, व्यापारियों ने आवाजाही रोकी - World Media

Breaking

जबलपुर : 60 की जगह 40 फीट बनाई जा रही सड़क, व्यापारियों ने आवाजाही रोकी

जबलपुर : 60 की जगह 40 फीट बनाई जा रही सड़क, व्यापारियों ने आवाजाही रोकी

#Jabalpur: 40 feet road being built instead of 60, traders stop movement

Highlights
  • तीन माह से सड़क निर्माण कार्य के कारण दोनों तरफ का रास्ता बंद।
  • गढ़ा के अधिकतर लोगों ने स्वेच्छा से मकान और दुकान 10 फीट तक तोड़ दिए।
  • सड़क चौड़ी नहीं की जा रही है। 
  • सड़क बंद होने से नागरिक परेशान हो रहे हैं।


जबलपुर : अमानपुर से लेकर शाही नाका गढ़ा तक सड़क 60 फीट चौड़ी बनाई जानी थी लेकिन राजनीति दखल के चलते सड़क 40 फीट चौड़ी ही बनाई जा रही है। जिससे नागरिक व कुछ व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। राजनीतिक पेच में फंसी सड़क करीब तीन माह से बंद है जिसके कारण नागरिकों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। जिसे देखते हुए कुछ व्यापारी आगे आए और सड़क चौड़ी करने 10 से 20 फीट जगह स्वेच्छा से छोड़ दी। क्षेत्रीय पार्षद ने जेसीबी की सहायता से सड़क निर्माण के अवरोधक हटवाए और बंद रास्ता खुलवा दिया।

वार्ड पार्षद जीतू कटारे ने बताया कि सड़क निर्माण विगत तीन माह से सड़क निर्माण कार्य के कारण दोनों तरफ का रास्ता भी बंद है। गढ़ा के अधिकतर लोगों ने स्वेच्छा से ही अपने मकान और दुकान 10 फीट तक तोड़ दिए जबकि कुछ व्यापारी 20 फीट तक स्वेच्छा से जगह छोड़ने तैयार है। बाजवूद इसके सड़क चौड़ी नहीं की जा रही है। सड़क बंद होने से नागरिक परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से बंद रास्ता खुलवा दिया गया।

नागरिकों का आसान हुआ आवागमन

पार्षद ने बताया कि आधा मार्ग खुलवा दिए जाने से नागरिकों को आवागमन आसान हो गया है। वहीं व्यापारियों से स्वयं अपनी दुकानों को तोड़कर विकास कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages