मेरी मौत के बाद मोनू को मत छोड़ना…15 साल की किशोरी ने सुसाइड नोट में बताई आपबीती

#Don't leave Monu after my death… 15 year old girl tells her ordeal in suicide note
यूपी के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थानाक्षेत्र निवासी 10वीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें 15 साल की किशोरी ने पड़ोस के लड़के पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने 20 साल के आरोपी मोनू रैदास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मोनू ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे ब्लैकमेल किया है। साथ ही बात नहीं मानने पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
#khushitimes, #todeynews, #latestnews, #utterpradesh, #sucidenote,