झांसी के बांगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की 28 वर्षीय पत्नी शालिनी का आरोप है कि उनके पति रविवार दोपहर अपनी मां और भाई के पास झांसी शहर गए थे. इसके बाद देर रात वह घर लौटे तो हाव-भाव बदले हुएथे. आते ही वह मोबाइल में व्यस्त हो गए. शालिनी ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसने पति को थपकी मारते हुए कहा कि वह प्रेग्नेंट है और ऐसे समय में उसका हालचाल पूछने के बजाय वह मोबाइल में व्यस्त हैं. इस पर पति बेहद नाराज हो गए, उन्होंने उस पर हाथ उठाने का आरोप लगाय और अलमारी से पिस्टल उठाकर फायर करने लगे
दारोगा ने तीन गोली चलाई, जिसमें शालिनी के हाथ में दो गोली लगी और एक गोली पेट को छूते हुए निकल गई. शालिनी ने बताया कि पति ने पहली गोली चलाई तो उसने शू रैक को उसके पास गिरा दिया। फिर खुद को बचाते हुए कमरे में भागी. लेकिन, पति ने इसके बाद भी फायरिंग की. इस बीच उसने चिल्लाते हुए पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया. पड़ोसी के घर छिपने पर दारोगा खुद को गोली से उड़ाने की धमकी देने लगा. फिर अंदर से पड़ोसी ने दारोगा को समझाया. इतने में मकान मालिक और अन्य पड़ोसी आ गए. दारोगा से पिस्टल छीनी. फिर सभी मेडिकल कॉलेज लेकर निकले और भर्ती कराया
#khushitimes, #latestnews, #todeynews, #uttarpradesh, #crime,
