अगरबत्ती बताकर पार्सल से भेज दी लाखाें की सिगरेट, आरपीएफ ने की जब्त - World Media

Breaking

अगरबत्ती बताकर पार्सल से भेज दी लाखाें की सिगरेट, आरपीएफ ने की जब्त

अगरबत्ती बताकर पार्सल से भेज दी लाखाें की सिगरेट, आरपीएफ ने की जब्त


जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल के लिए देश के कई शहरों से चोरी-छिपे संदिग्ध वस्तुएं और नशीले पदार्थ आ रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब आरपीएफ जबलपुर से एक संदिग्ध पार्सल की जांच की। पार्सल भेजने वाले ने रेलवे को पांच बाक्स में अगरबत्ती होना बताया था, लेकिन जब आरपीएफ ने इसे खोला तो इसमें से लाखों रुपये की देशी-विदेशी सिगरेट मिली। आरपीएफ ने इसे जब्त कर पार्सल भेजने और पाने वाले, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गंगा कावेरी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच से पार्सल उतारा गया

आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक अमित यादव, प्रधान आरक्षक शहजाद खान और पोस्ट प्रभारी जितेंद्र तिवारी द्वारा जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गाड़ी संख्या 12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच से पार्सल उतारा गया। इसमें से दो नग सफेद बोरी में बुक किए गए 5 नग संदिग्ध कार्टून मिले।


रेलवे रसीद भी मिली, जिसपर लिखा था बाबूलाल

साथ ही इसमें एक रेलवे रसीद भी मिली, जिसपर बाबूलाल लिखा था। आरपीएफ ने जब इसकी जांच की तो पार्सल बंडल में अगरबत्ती लिखा पाया गया, जिनका वजन लगभग 84 किलो निकाला। इसे खोला तो आरपीएफ के जवान चौक गए। इसमें बड़ी कंपनी के 5100 सिगरेट के पैकेट मिले। इनकी कीमत 6 लाख 82,000 रुपए थी।


Pages