फ्लाइट से दिल्ली नहीं जा सकेंगे अधिकारी, लग्जरी होटल में ठहरने पर भी रोक - World Media

Breaking

फ्लाइट से दिल्ली नहीं जा सकेंगे अधिकारी, लग्जरी होटल में ठहरने पर भी रोक

फ्लाइट से दिल्ली नहीं जा सकेंगे अधिकारी, लग्जरी होटल में ठहरने पर भी रोक

#Officers will not be able to go to Delhi by flight, ban on staying in luxury hotels

चंडीगढ़ । सरकारी धन की बर्बादी और अधिकारियों के सैर सपाटे पर यूटी के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने लगाम लगा दी है। प्रशासक ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों की हवाई यात्रा और पांच सितारा होटलों में ठहराव पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है। प्रशासक ने सलाहकार धर्मपाल को पत्र लिखकर कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी न हो और फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की ओर से किए जा रहे खर्च से संबंधित एक जानकारी उनके संज्ञान में लाई गई थी। इसमें बताया गया था कि अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और कॉमर्शियल उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की।

वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार करने के बाद यह निर्देश दिए जाते हैं कि अब से दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे। इसके अलावा अधिकारी यूटी गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे न कि किसी स्टार होटल में। बहरहाल, राज्यपाल का यह पत्र अधिकारियों के तबके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#khushitimes, #india, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages