फर्टीलाइजर कंपनी ने बिना मंजूरी रसायनिक खाद बनाई, मामला दर्ज
#Fertilizer company made chemical fertilizers without approval, case registered
HighLights :- जिस ब्रांड में विक्रय किया वह फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 में नोटीफाइड नहीं है।
- कृषि विभाग और महाराष्ट्र से आए कृषि अधिकारियों ने छापेमारी कर 684 बैग जब्त किए।
- खाद्य कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर्स के खिलाफ रांझी थाने में मामला दर्ज हुआ है।
जबलपुर :रांझी थाना क्षेत्र के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में संचालित खाद्य कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर्स के खिलाफ रांझी थाने में मामला दर्ज हुआ है। कंपनी द्वारा बिना अनुमति रसायनिक खाद्य बनाई जा रही थी। जिसके बाद कृषि विभाग और महाराष्ट्र से आए कृषि अधिकारियों ने छापेमारी कर 684 बैग जब्त किए थे।
खाद्य कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर्स के खिलाफ रांझी थाने में मामला दर्ज
कृषि विकास अधिकारी की तरफ से इस मामले में मामला दर्ज करवाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में नवभारत फर्टिलाईजर लिमिटेड से पैक हुए उर्वरक के अमानक होने की शिकायत महाराष्ट्र के अमरावती हुई थी। जिसके बाद अफसरों ने संयुक्त कार्रवाई की थी।जिस ब्रांड में विक्रय किया वह फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 में नोटीफाइड नहीं
दोनों टीमों ने जांच में पाया था कि जिस ब्रांड में रसायनिक खाद्य का विक्रय किया जा रहा है वह फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 में नोटीफाइड नहीं है। ना ही इसके निर्माण की अनुमति ली गई। नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, में सजीव रेडडी नगर मेन रोड हैदराबाद आंध्रप्रदेश मार्केटिग हेड है। कंपनी के संचालक तेलंगाना निवासी शिवा पार्वथी, क्यूरी संचालक चन्द सत्यनारायण हैं। वहीं एनबीएनएस राजू , राजेश बी और सोनल झारिया रिछाई में रहते हैं। इस मामले में एनबीएनएस राजू , राजेश बी और सोनल झारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। अब रांझी पुलिस इसकी जांच कर रही है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
