जबलपुर : पौने तीन लाख स्मार्ट बिजली मीटर सर्वे का काम खत्म, सितंबर से शुरु होंगे लगना
#Jabalpur: Survey work of three lakh smart electricity meters is over, installation will start from September
जबलपुर: शहर के अंदर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सौगात दे रही है। सितंबर से स्मार्ट मीटर लगना प्रारंभ हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में 2.89 लाख उपभोक्ताओं के घर-दुकान में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने वाली कंपनी ने प्रारंभिक स्तर पर जीआइएस सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अब उपभोक्ताओं की जानकारी संग्रह की जा रही है। कंपनी क्षेत्र में करीब दस लाख मीटर लगाए जाने हैं। मीटर लगाने के पीछे बिजली कंपनी के बिजली चोरी और लाइन लास में कमी लाना है।क्या है स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल पर हासिल कर पाएंगे। बिजली कंपनी भी स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता की मानीटरिंग कर पाएंगी। बिजली सप्लाई बंद और चालू करना सेंट्रल सर्वर से होगा। उपभोक्ता ने समय पर बिल अदा नहीं किया तो बिना लाइन स्टाफ को घर भेजकर लाइन बंद करने की बजाए कंपनी सीधे कम्प्यूटर के जरिए सप्लाई को बंद कर देगी। इसके अलावा बिजली की खपत और लोड किस वक्त कितना बढ़ा और कम हुआ इसकी जानकारी भी मीटर में दर्ज रहेगी। उपभोक्ता के पास भी इसकी जानकारी होगी।अभी क्या चल रहा
स्मार्ट मीटर लगाने का काम शहर के 119 फीडर में किया जाना है। शहर में कुल 191 फीडर है। जिस कंपनी को मीटर लगान का काम मिला है उसके द्वारा पहले जीआइएस सर्वे किया गया है। कितनी लंबी लाइन, कितने पोल कहा है ये सब डेटा कप्यूटर में अपलोड हुआ है। कंपनी के प्रारंभ में पांच फीडर लिए है जहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा ने कहा कि पांच फीडर में सर्वे से डेटा फीडिंग का काम हो चुका है। कम्प्यूटर पर ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं का पूरा ब्योरा होगा। किस ट्रांसफार्मर से कितने उपभोक्ता आैर उनके भार क्षमता आदि का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता के पुराने मीटर का डेटा स्मार्ट मीटर में अपलोड किया जाएगा। संजय अरोरा ने बताया कि दिसंबर तक 50 हजार मीटर कंपनी को लगाना है। तीन साल के भीतर पूरा काम खत्म किया जाना है।लाइन लास कम करना चुनौती
बता दें बिजली वितरण कंपनी बिजली चोरी और लाइन लास को काम करने का लगातार प्रयास कर रही है इसके बावजूद यह नियंत्रण में नहीं आ रहा है। जबलपुर शहर के पूर्व संभाग में सबसे ज्यादा लाइन लास है यहां 30 प्रतिशत से ज्यादा लाइन लास है। औसत लाइन लास करीब 25 प्रतिशत के आसपास है। बिजली कंपनी इसे 15 प्रतिशत तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य को लेकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है।#khushitimes, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,
