अब इंसानों के दिल तक जा पंहुचा है माइक्रोप्‍लास्टिक - World Media

Breaking

अब इंसानों के दिल तक जा पंहुचा है माइक्रोप्‍लास्टिक

अब इंसानों के दिल तक जा पंहुचा है माइक्रोप्‍लास्टिक

#Now microplastic has reached the heart of humans

न्‍यूयॉर्क । मानव जीवन के लिए खतरनाक माइक्रोप्‍लास्टिक अब इंसानों के दिल तक पहुंच गया है। यह इतना खतरनाक है कि आपके दिल की धड़कन तेज़ कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक होने और जान जाने का खतरा है। डॉक्‍टरों की एक टीम ने पहली बार मानव हृदय के अंदर इसके पाए जाने की पुष्टि की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च करने वाली टीम के डॉक्‍टर कुन हुआ शियुबिन यांग ने कहा, हम यह जानना चाहते थे कि क्या ये कण अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर पर शरीर के अंदर पहुंचकर कुछ नुकसान कर सकते हैं। टीम ने लेजर डायरेक्ट इंफ्रारेड इमेजिंग के जरिए हार्ट टिश्यू के सैंपल की जांच की। पता चला कि दिल के अंदर 20 से 500 माइक्रोमीटर चौड़े प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद थे। 

डॉक्‍टरों ने बताया कि उन्‍हें पांच हार्ट टिश्यू के अंदर 9 अलग अलग तरह के प्‍लास्टिक देखे। इनमें पॉलीइथाइलीन, टेरेप्थलेट, पॉलीविनाइल क्लोराइड और पॉली (मिथाइल मेथाक्राइलेट) शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ज्‍यादातर सैंपल में हजारों ऐसे टुकड़े नजर आए। सभी इंसानों के शरीर में मुंह, नाक या अन्य बॉडी कैविटीज़ के सहारे घुसे थे। माइक्रोप्‍लास्टिक शरीर के किस-किस अंग तक पहुंचा है, इसके बारे में अभी भी वैज्ञानिकों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इससे पहले फेफड़ों, मां के दूध में माइक्रोप्‍लास्टिक पाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

#khushitimes, #world, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop, 

Pages